• होम
  • Weather Delhi: दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव का दौर जारी...

Weather Delhi: दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव का दौर जारी, भयंकर गर्मी से लोग हुए बेहाल

Weather Delhi: दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव का दौर जारी, भयंकर गर्मी से लोग हुए बेहाल
उत्तर भारत में तपती गर्मी का कहर

देश में इस समय उत्तरी क्षेत्रों के मैदानी राज्यों के साथ पहाड़ी राज्यों में भी भीषड़ गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के लद्दाख से मध्य पूर्वी भारत के झारखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों तक पुरे देश का एक बड़ा हिस्सा भयंकर गर्मी के प्रकोप से जूझ रहा है। कल 17 जून को यूपी के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 18 जून को जम्मू-कश्मीर, पंजाब में आज का मौसम, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी कुछ कुछ जगह हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।  
IMD ने आगामी 24 घंटों के लिए जानकारी दी है की उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में अधिकतम तापमान में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान है। अनुमान है की इसके पश्चात तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, मध्य और पूर्वी भारत में आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान से जूझना पड़ सकता है फिर इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की स्थिति बन सकती है। 

जानिए दिल्ली में आज का मौसम अपडेट Delhi Weather Update Today:

राजधानी दिल्ली में इन दिनों लगातार भयंकर गर्मी देखी जा रही है। IMD के मुताबिक, आज 18 जून को यहाँ हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा है। आपको बता दें की आज यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री से न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अनुमान है की कल 19 जून से यहाँ मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 और 20 जून को बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान यहाँ लगातार तेज हवाओं का दौर जारी होगा और इस कारण तापमान में हल्की गिरावट भी देखने मिलेगी।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें