• होम
  • Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 78 साल का रिक...

Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 78 साल का रिकॉर्ड, पारा 52.9 डिग्री तक पहुंचा, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 78 साल का रिकॉर्ड, पारा 52.9 डिग्री तक पहुंचा, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 78 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज किया गया है, अनुमान है की आज 30 मई को राजधानी दिल्ली में दिन के समय तेज़ हवाओं के साथ लू चलने का सिलसिला जारी रहेगा, यह दौर दिल्ली में अभी बरक़रार रहने  की आशंका है हालाँकि कल हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है परन्तु उससे तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की सम्भावना है, वही न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जायेगा। आपको बता दे की इस दौरान यहाँ औसतन अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है। 

उम्मीद से ज्यादा बढ़ रही गर्मी, आई.एम.डी अनुसार:

भीषण गर्मी के कहर से भारत के उतरी राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है, कई शहर इस समय भट्टी की तरह तप रहे है। वहीं दिल्ली में आज का मौसम भीषड़ गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, 29 मई बुधवार को राजधानी दिल्ली  के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.9  डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, हालाँकि मौसम विभाग केंद्र अभी डेटा की फ़िलहाल जांच कर रहा है। जो शहर में अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने अपने बयान में कहा की किसी ने कल्पना नहीं की थी कि दिल्ली में इस कदर गर्मी का प्रकोप देखने मिलेगा, उन्होंने बताया की इस तरह का तापमान और गर्मी  रेगिस्तानी इलाकों में पड़ती है। हालाँकि मौसम विभाग केंद्र के सेंसर और डेटा की फ़िलहाल जांच कर रहा है। दिल्ली में गर्मी का माहौल, दुबई से भी ज्यादा गरम था। दिल्ली में यह इतिहास का अबतक का सबसे गरम दिनों में से एक था। 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें