• होम
  • Bihar Weather: बिहार में गर्मी हुई जानलेवा, लोगों को हो रही...

Bihar Weather: बिहार में गर्मी हुई जानलेवा, लोगों को हो रही हीटस्ट्रोक की समस्या, जाने IMD की रिपोर्ट

Bihar Weather: बिहार में गर्मी हुई जानलेवा, लोगों को हो रही हीटस्ट्रोक की समस्या, जाने IMD की रिपोर्ट
बिहार में गर्मी हुई जानलेवा

भारत में इस समय अधिकांश राज्यों में भीषड़ गर्मी और लू का अलर्ट देखने मिल रहा है, इस बीच बिहार में आज का मौसम गर्मी का प्रचंड रूप दिखने मिल रहा है साथ ही गर्मी इस कदर बढ़ गई है की लोगों को हीट स्ट्रोक जैसी समस्यों से जूझना पड़ रहा है, साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है की इस सप्ताह गर्मी का यह माहौल बना रहेगा, हालाँकि बीच बीच में हलकी छुटपुट बारिश और बिजली की आशंका ज़रूर कई क्षेत्रों में बनी हुई है। आपको बता दें की जल्द ही मानसून इन क्षेत्रों में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई इलाकों में  इस समय भीषड़ लू और हल्की बारिश और तेज़ आंधी तूफ़ान की सम्भावना भी बनी हुई है। अनुमान है की, इस दौरान हो रही कई शहरों में बारिश से गर्मी में कोई राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

जाने बिहार के इन शहरों में आज 31 मई को मौसम कैसा रहेगा:

  1. पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज का मौसम, आसमान में आंशिक  रूप से बादल छाए रह सकते है और गर्मी और लू की भी संभावना है।। IMD के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
  2. बेगुसराई: आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सम्भावना है। IMD के कहना है, आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
  3. गया: गया में आज मौसम में अधिक गर्मी महसूस होगी , यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान में बादल रहेंगे साथ ही बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। इस हफ्ते मौसम का माहोल यही बना रहेगा।
  4. मुजफ्फरपुर: आज यहाँ आसमान में बादलों का डेरा रहने की सम्भावना है। हालाँकि आज यहाँ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  5. छपरा : आज यहाँ बादल छाए रह सकते है, हालाँकि बारिश की कोई सम्भावना यहाँ नहीं है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।
     
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें