• होम
  • Fish Farmers in Hindi: मछली पालकों के लिए काम की खबर, बढ़ाना...

Fish Farmers in Hindi: मछली पालकों के लिए काम की खबर, बढ़ाना चाहते हैं मछली का साइज, तो खिलाएं ये चीज

Fish Farmers in Hindi: मछली पालकों के लिए काम की खबर, बढ़ाना चाहते हैं मछली का साइज, तो खिलाएं ये चीज
मछली-पालकों-के-लिए-काम-की-खबर

मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो देश में इन दिनों काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। किसानों के साथ साथ ही दूसरे लोग भी आजकल मछली पालन कर रहे हैं। इन मछलियों को तैयार करके उन्हें अच्छे दामों में बेचने से इन किसानों को लाभ होता है। हालांकि इसके लिए काफी मेहनत और देखरेख भी करनी पड़ती है। इन मछलियों का साइज भी इस व्यवसाय में काफी अहमियत रखता है। मछली जितनी बड़ी होगी, उसका दाम भी उतना ही ज्यादा मिलेगा। तो आइए आज इस खबर में हम जानते हैं कि मछलियों को क्या खिलाकर उनका साइज बड़ा किया जा सकता है।

ये खिलाने से होगा फायदा:

विशेषज्ञों की मानें तो मछली पालन करने में उनके आहार का महत्वपूर्ण ध्यान देना होता है। ऐसे में मछली पालन करने वाले किसानों को और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। मछली का साइज बढ़ाने के लिए आहार के रूप में चावल की भूसी और सरसों की खली को बराबर मात्रा में मिलाकर खिलाने से काफी फायदा देखने को मिलता है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले चारे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं एक महीने में अगर आप मछलियों को 5 फीसदी की दर से खाना खिलाते हैं तो 25 किलो प्रति किलो की दर से अपने तालाब में चारे का इस्तेमाल करें। ऐसे में मछली का वजन जल्दी बढ़ता है।

मछली के वजन का रखें ध्यान:

अगर मछलियों के साइज और उनके वजन को तेजी से बढ़ाने के लिए उन्हें 30 से 35 प्रोटीन युक्त आहार की जरूरत होती है, जिसकी पूर्ति धान के कुंडे या खली को मिलाकर देने से पूरी हो सकती है। इसके साथ ही हर महीने मछलियों का वजन चेक करना चाहिए, ताकि उसके हिसाब से भोजन की मात्रा को बढ़ाया जा सके।

क्यों बढ़ रहा है मछली पालन का व्यवसाय:

दरअसल मछलियों को छोटे तालाब या पोखर में पाला जा सकता है। इस तकनीक से किसानों का खर्च भी कम होता है और काफी लाभदायक भी होता है। वैज्ञानिक तरीके से भी छोटे-छोटे सीमेंट के साइज के गोलाकार तालाब बना कर बड़ी आसानी से मछली पालनकिया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास बड़े तालाब नहीं हैं। नस्ल के हिसाब से 4 से 7 महीनो के अंदर मछलियों का वजन 1 किलो से लेकर 5 किलो तक बढ़ जाता है, ऐसे में किसान मछली पालन करके बेहतर आय कमा सकते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें