• होम
  • Garlic Mandi Bhav Today in Madhya Pradesh in Hindi: मध्यप्रद...

Garlic Mandi Bhav Today in Madhya Pradesh in Hindi: मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन का मंडी भाव आज का (29 मार्च 2024)

Garlic Mandi Bhav Today in Madhya Pradesh in Hindi: मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन का मंडी भाव आज का (29 मार्च 2024)
मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन का मंडी भाव आज का (29 मार्च 2024)

हम सभी जानते है लहसुन हमारे आम ज़िन्दगी के खानपान में धीरे- धीरे अपनी थोड़ी जगह बनाना कम क्र रहा है, आप जानते है की बढ़ती महंगाई के चलते और लहसुन के भाव में तेज़ी के करण अब आम आदमी लहसुन लेने से कतरा रहा है। हालाँकि बीते कुछ दिनों में लहसुन के भाव में थोड़ी गिरावट देखने मिली है। आईये जानते है देश के सबसे बड़े लहसुन उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश की मंडियों में 29 मार्च को लहसुन का भाव।  

इंदौर मंडी में 29 मार्च को लहसुन की सबसे अधिक आवक:

मध्यप्रदेश की इंदौर मंडी में 29 मार्च को लहसुन की सबसे अधिक आवक देखने मिली जिसमे देसी वैरायटी का लहसुन भी शामिल रहा। इंदौर मंडी में लहसुन की आवक लगभग 460 टन दर्ज हुई, वही यहाँ न्यूनतम भाव 500 रु प्रति क्विंटल से अधिकतम भाव 15700 रु प्रति क्विंटल देखने मिला। इसके साथ ही औसतन 4000 रु प्रति क्विंटल भाव है। मंडी में आवक अधिक होने के कारण भाव में इतना उतार- चढ़ाव देखने मिल रहा है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लहसुन का न्यूनतम भाव 1750 रु प्रति क्विंटल से अधिकतम भाव 13000 रु प्रति क्विंटल देखने मिल रहा है। यहाँ औसतन भाव लगभग 4000 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। इसके साथ ही लहसुन की आवक लगभग 48 टन हुई है।  

जानिए लहसुन उत्पादन के प्रमुख शहरों में लहसुन का मंडी भाव:

  1. नीमच मंडी में लहसुन का न्यूनतम भाव 1000 रु प्रति क्विंटल से अधिकतम भाव 23000 रु प्रति क्विंटल देखने मिल रहा है जो की बहुत अधिक है। इस मंडी में औसतन भाव लगभग 12000 रु प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। इसके साथ ही लहसुन की आवक लगभग 293 टन दर्ज हुई है।  
  2. मंदसौर मंडी में भी भाव में लगातार तेज़ी बनी हुई है, यहाँ लहसुन का न्यूनतम भाव 4750 रु प्रति क्विंटल से अधिकतम भाव 9050 रु प्रति क्विंटल देखने मिल रहा। इस मंडी में औसतन भाव लगभग 9050 रु प्रति क्विंटल ही चल रहा है। इसके साथ ही लहसुन की आवक लगभग 42 टन दर्ज हुई है।  
  3. वहीं रतलाम मंडी में लहसुन का न्यूनतम भाव 3300 रु प्रति क्विंटल से अधिकतम भाव 9610 रु प्रति क्विंटल देखने मिल रहा है। इस मंडी में औसतन भाव लगभग 6500 रु प्रति क्विंटल ही चल रहा है। इसके साथ ही लहसुन की आवक लगभग 30 टन दर्ज हुई है।
     
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें