• होम
  • Weather Update Today 05 February 2024 in Hindi: राजस्थान से...

Weather Update Today 05 February 2024 in Hindi: राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक, अगले 3 दिन बारिश के आसार

Weather Update Today 05 February 2024 in Hindi: राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक, अगले 3 दिन बारिश के आसार
राजस्थान-से-लेकर-मध्य-प्रदेश-तक

जनवरी में अधिक ठंड और कोहरा देखने को मिला। अब फरवरी की शुरुआत में अधिक बारिश और तेज ठंडी हवा देखने को मिल रही है। उत्तरी राज्यों में लोगों को बारिश और ठंड से परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान भी इस बारिश और ठंड से परेशान हैं। इसका असर उनकी फसलों पर पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक कुछ राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर तीन फरवरी से शुरू हो कर पांच फरवरी तक देखा जाएगा। यह असर राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक दिखाई देगा।

इन राज्यों में होगी बारिश:

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तीन और चार फरवरी को और उत्तर प्रदेश में चार और पांच फरवरी को हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जम्मू, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में चार फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश या भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में चार फरवरी को ओलावृष्टि हो सकती है।

नॉर्थ ईस्ट में भी होगी बारिश:

मौसम पूर्वानुमान, अरुणाचल प्रदेश में तीन फरवरी से छह फरवरी तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में तीन तारीख को बारिश हो सकती है।

अभी कैसा है तापमान The Temperature Now:

आंकड़ों पर गौर करें तो अभी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 11-15 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। देश के उत्तरी हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को देश में सबसे कम तापमान पंजाब के अमृतसर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि दर्ज की गई।

बारिश का ये है कारण Reason for the Rain:

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी असम और उसके आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ तीन फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है जिसके प्रभाव में कई मौसमी बदलाव देखे जाएंगे। इससे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टीस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन से पांच फरवरी के दौरान हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश या बर्फबारी छिटपुट जगहों पर देखी जाएगी।

कोहरा भी सताएगा: मौसम विभाग ने कहा है कि तीन फरवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तीन फरवरी को बिहार, झारखंड और ओडिशा उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें