• होम
  • महाराष्ट्र से केरल तक बारिश का कहर, कई इलाके जलमग्न, आज भी भ...

महाराष्ट्र से केरल तक बारिश का कहर, कई इलाके जलमग्न, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र से केरल तक बारिश का कहर, कई इलाके जलमग्न, आज भी भारी बारिश की चेतावनी
महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के लिए भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में बारिश से मौसम बेहाल हुआ पड़ा है। ऐसे में महाराष्ट्र और केरला में भारी बारिश के कारण लगातार जलभराव से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। आपको बता  दें, केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड के बाद भी यहाँ अभी भी भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वहीँ महाराष्ट्र के कई ज़िलों में बारिश से नदियां उफान पर है तो कुछ डैमों के गेट खुलने से गावों में पानी भर गया है। आईये जाने मौसम पर क्या है नया अपडेट।

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के लिए भारी बारिश का अलर्ट:

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के विभिन्न इलाकों में अलर्ट जारी किए गए हैं।
कैसा रहेगा मुंबई का मौसम: 3 अगस्त को महानगरी मुंबई में गरज के साथ भारी बारिश की सम्भावना है। यहाँ आज अधिकतम तापमान 30  डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट:

महाराष्ट्र में पुणे और सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जो गंभीर मौसम की स्थिति को बयान करता है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो बहुत भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है। पालघर, ठाणे, मुंबई, नासिक और कोल्हापुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो भारी बारिश का संकेत है। कल, मध्य महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों, जैसे जलगांव, महाबलेश्वर और पुणे में भारी बारिश हुई।

दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण भारत में, 2 से 4 अगस्त तक तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की संभावना है, और 5 से 7 अगस्त तक भी भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में भी 2 से 4 अगस्त तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 2 और 3 अगस्त को और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 3 और 4 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें