• होम
  • IMD Heat Wave Alert: अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का ए...

IMD Heat Wave Alert: अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का एहसास, लू चलने की चेतावनी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम आइए Khetivyapar पर जानें

IMD Heat Wave Alert: अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का एहसास, लू चलने की चेतावनी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम आइए Khetivyapar पर जानें
अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का एहसास, लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 05 और 06 अप्रैल को कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना बनी हुई है। इसके अतिरिक्त झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और विदर्भ के भी कुछ हिस्सों में लू और गरम हवाएं चलेंगी। 

  1. वही इस दौरान अनुमान है की 05 और 06 अप्रैल को ओडिशा और आंतरिक कर्नाटक, 05 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और 05 और 06 अप्रैल को विदर्भ क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रातों की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
  2. 05 से 08 अप्रैल तक केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गर्म और नमी वाला मौसम बने रहने की संभावना है। 05 से 07 अप्रैल के दौरान कोंकण और गोवा में और 05 से 06 अप्रैल को तटीय कर्नाटक पर यह मौसम देखने मिलेगा।
  3. 05 से 08 अप्रैल तक उत्तरप्रदेश में आज का मौसम, मध्यप्रदेश, गुजरात में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की सम्भावना है।

भारत में अब गर्मी करेगी तांडव:

मौसम विभाग के अनुसार कल (04 अप्रैल) विदर्भ और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। वर्तमान में अगर बात की जाये तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। खासकर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में कल दिन के समय अधिकतम तापमान 98 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।   

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें