• होम
  • Drip Irrigation Method in Hindi: UP में किसान अपना रहे खेती...

Drip Irrigation Method in Hindi: UP में किसान अपना रहे खेती का नया ट्रेंड, हर महीने कमा रहे 60 हजार से ज्यादा

Drip Irrigation Method in Hindi: UP में किसान अपना रहे खेती का नया ट्रेंड, हर महीने कमा रहे 60 हजार से ज्यादा
Drip Irrigation Method in Hindi: UP में किसान अपना रहे खेती का नया ट्रेंड, हर महीने कमा रहे 60 हजार से ज्यादा

उत्तर प्रदेश में किसान इन दिनों एक नए ट्रेंड से खेती करके मुनाफा कमाने के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार खेती से इस ट्रेंड पर मौसम के कारण होने वाला नुकसान भी काफी कम होता है। चाहे गर्मी हो या ठंड या फिर तेज बारिश हो रही हो, खेती ज्यादा प्रभावित नहीं होती है। किसानों ने जानकारी दी है कि उनकी ओर से की जा रही खेती पूरी तरह से जैविक होती है। साथ ही इसकी लागत भी कम आती है और मुनाफा काफी ज्यादा होता है।

यूपी के फर्रुखाबाद में किसान कर रहे कमाल:

फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में कई किसान इस खास विधि से खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। जिले के ये किसान अपने खेतों में पत्ता गोभी और बैगन के साथ-साथ धनिया की फसल उगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि मौसम चाहे जैसा भी रहे पत्ता गोभी की खेती उन्हें मुनाफा कमाकर दे रही है। सर्दी का समय है। इस समय पत्ता गोभी की अच्छी खासी मांग देखने को मिल रही है। किसान दावा करते हैं कि अकेले पत्ता गोभी से इस समय महीने में 50 से 60 हजार रुपए की कमाई हो रही है।

इस तरह से खेती कर रहे हैं: किसानों के अनुसार खेती से कमाई करने के लिए, खेतों को सबसे पहले समतल कर लें। फिर पहले से तैयार सब्जियों की पौध को 1-1 मीटर की दूरी पर रोप दें। इसकी समय-समय पर निराई और सिंचाई की जानी चाहिए। किसानों के अनुसार फसल की सिंचाई ड्रिप विधि से भी की जा सकती है। इससे पानी कम लगता है। इसके साथ ही पौधों में नमी भी बनी रहती है। जब फसल एक महीने से ज्यादा की हो जाए तो वजन के अनुसार उसकी कटाई करें।

जैविक खेती को बढ़ावा: इस तरह की खेती की खास बात यह देखने को मिल रही है कि सब्जियां जल्दी खराब नहीं होती हैं। किसान जैविक खेती के तरीके से कर रहे हैं। इसमें हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। किसान जैविक विधि से पत्ता गोभी, बैगन, धनिया, पालक और मेथी की फसल उगा रहे हैं। इसमें जैविक उर्वरक का ही प्रयोग किया जा रहा है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें