• होम
  • बेमौसम बरसात के बाद अब गर्मी से परेशान किसान: महाराष्ट्र के...

बेमौसम बरसात के बाद अब गर्मी से परेशान किसान: महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 42 के पार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बेमौसम बरसात के बाद अब गर्मी से परेशान किसान: महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 42 के पार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
बेमौसम बरसात के बाद अब गर्मी से परेशान किसान: महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 42 के पार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

महाराष्ट्र इन दिनों गर्मी की तपिश झेल रहा है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों के तापमान में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के कई इलाकों में पारा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही 40 के पार हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी राज्य में गर्मी का सितम यूं ही जारी रहेगा। लू चलने की वजह से लोग बड़ी संख्या में बीमार होने लगे हैं। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार लू के 357 संदिग्ध मरीज मिले हैं। यही नहीं तापमान बढ़ने से किसानों को भी परेशानी हो रही है। इससे फसल पर बुरा असर पड़ रहा है।

मौसम की मार से किसान तंग: अभी कुछ दिनों पहले देश के कई राज्यों के किसान भारी बारिश और ओलावृष्टि से परेशान थे। प्रभावित होने वाले राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है। यहां के किसानों को ओलावृष्टि के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस दौरान प्रदेश भर के तापमान में भी गिरावट भी दर्ज की गई थी। अब राज्य में अचानक इतनी गर्मी बढ़ने से किसान एक बार फिर परेशान नजर आ रहे हैं। बीते एक महीने में 5 बार से ज्यादा मौसम में बदलाव हो चुका है। इससे किसानों की फसल पर बुरा असर पड़ रहा है। मौसम के इस बदलाव ने किसानों को चिंता की स्थिति में डाल दिया है।

कई जिलों में पारा 42 के पार: राज्य के कई इलाकों में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पारा 42 के पार पहुंच गया है। चंद्रपुर में तापमान 43 डिग्री छू चुका है। विदर्भ के गढ़चिरौली, बुलढाणा और नागपुर में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। अमरावती, अकोला, वर्धा, यवतमाल, वाशिम, गोंदिया में भी तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

अभी और बढ़ेगी गर्मी: मौसम विभाग के अधिकारी ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि अभी गर्मी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी देते हुए सावधानी बरतने को कहा है। किसानों को जल्द कटाई करने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी के चलते खड़ी फसलों की क्वालिटी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को कटाई कर अपनी उपज भंडारगृह में सुरक्षित रखने को कहा गया है। 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें