• होम
  • Poplar Farming in Hindi: फसल के साथ खेतों की मेढ़ पर उगाएं ख...

Poplar Farming in Hindi: फसल के साथ खेतों की मेढ़ पर उगाएं खास पेड़, लकड़ी बेचकर कमाई करें दोगुनी

Poplar Farming in Hindi: फसल के साथ खेतों की मेढ़ पर उगाएं खास पेड़, लकड़ी बेचकर कमाई करें दोगुनी
Poplar Farming in Hindi: फसल के साथ खेतों की मेढ़ पर उगाएं खास पेड़, लकड़ी बेचकर कमाई करें दोगुनी

आमतौर पर किसान अपने खेतों में कई तरह की फसल उगाते हैं। ताकि उन्हें सीजन के हिसाब से अधिक फायदा हो सके। लेकिन किसानों के लिए एक बेहद काम की बात यह है कि वे खेतो की खाली पड़ी जमीन पर दूसरी चीजों की खेती करके भी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। इन्हीं में से एक चीज है पॉपुलर पेड़. पॉपुलर पेड़ की खेती करके किसान बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। पॉपुलर पेड़ को किसान खेतों की मेढ़ पर लगा सकते हैं। पेड़ जब अच्छा खासा उग जाए तो इसकी लकड़ी बेची जा सकती है। दरअसल इस पेड़ की लकड़ी से प्लाई बनाई जाती है। ऐसे में यह अच्छे दामों में बिक जाता है। इससे किसानों की आय बढ़ती है।

ऐसा ही यूपी के बिजनौर जिले के किसान कर रहे हैं। वहां करीब 300 से ज्यादा किसान अब अपने खेत के मेढ़ पर पॉपुलर के पौधों को लगाकर अपनी आमदनी को बढ़ा रहे हैं। क्योंकि पॉपुलर की खेती अब इन किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले तक किसान खेतों में काफी संख्या में पॉपुलर के पौधे लगाते थे। लेकिन लकड़ी के दाम कम होने पर किसानों ने इससे मुंह मोड़ लिया था। अब लकड़ी के दाम फिर से बढ़े हैं।

3 हजार तक में बिकता है पौधा:

किसानों के लिए खास बात यह है कि पॉपुलर के अच्छे पौधे लेने से उसमें नुकसान कम होता है। पॉपुलर के पौधे की कीमत करीब 41 रुपये के आसपास होती है। इसके साथ ही 4 साल में पॉपुलर का पौधा तैयार हो जाता है। किसानों को एक पॉपुलर पेड़ की कीमत 3 हजार रुपये के करीब मिल जाती है।

लगा सकते हैं 50 पौधे:

विशेषज्ञों के मुताबिक एक बीघा जमीन में पॉपुलर के 50 पौधे लगाए जा सकते हैं। ऐसे खेत में पॉपुलर के साथ ही चार साल तक कोई भी फसल बोई जा सकती है। एक पेड़ में साढ़े तीन कुंटल तक वजन निकलता है। अगर औसत वजन तीन कुंटल भी निकाला जाए तो भी एक बीघा में बाकी फसलों के साथ पौने दो लाख रुपये से ज्यादा के पेड़ बेचे जा सकते हैं। किसान खेतों की मेढ़ पर भी पौधे लगा सकते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें