• होम
  • Sweet Potato Cultivation in Hindi: शकरकंद की खेती से कमाएं ल...

Sweet Potato Cultivation in Hindi: शकरकंद की खेती से कमाएं लाभ, घर बैठे मिल रहा बीज

Sweet Potato Cultivation in Hindi: शकरकंद की खेती से कमाएं लाभ, घर बैठे मिल रहा बीज
शकरकंद-की-खेती-से-कमाएं-लाभ

शकरकंद को उसके पौष्टिक तत्वों के लिए जाना जाता है। डायबिटीज समेत कई बीमारियों में इसे खाने से फायदा मिलता है। देश में शकरकंद की खेती बड़े स्तर पर होती है। बाजार में इसकी मांग भी अब बढ़ गई है। शकरकंद की बुवाई के लिए सितंबर और अक्टूबर महीने का पहला पखवाड़ा सबसे बेहतर माना जाता है। ऐसे तो शकरकंद की 400 से अधिक किस्में हैं, जिसकी खेती करके किसान बेहतर मुनाफा भी कमा सकते हैं। अगर आप भी शकरकंद की खेती करना चाहते हैं और उसकी उन्नत वैरायटी के बीज मंगवाना चाहते हैं इस खबर में इसकी जानकारी दी गई है।

ऑनलाइन मिल रहा बीज:

किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम शकरकंद की उन्नत किस्म भू कृष्ण का बीज ऑनलाइन बेच रहा है। इस बीज को किसान ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे। किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं। इससे उन्हें समय की बचत होगी।

इस किस्म की ये है खासियत:

भू कृष्ण किस्म शकरकंद की अधिक उपज देने वाली किस्म है। इस क़िस्म की कंद का बाहरी रंग पीला मिट्टी के रंग का होता है, लेकिन इसके अंदर निकलने वाला गुदा लाल रंग का होता है। भारत के दक्षिणी राज्यों में इसकी खेती अधिक की जाती है। शकरकंद की यह किस्म केंद्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान, तिरुवनंतपुरम द्वारा विकसित की गई है। इसकी एक एकड़ की खेती से 18 टन तक का उत्पादन प्राप्त होता है। इससे किसानों को अधिक मुनाफा मिल सकता है।

बीज की कीमत: अगर आप भी शकरकंद की उन्नत किस्म की खेती करना चाहते हैं, तो इसके 100 ग्राम के पैकेट के बीज फिलहाल 35 फीसदी की छूट के साथ 312 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसे खरीद कर आप आसानी से शकरकंद की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें