• होम
  • Delhi Weather Update Today 28 March 2024: दिल्ली में गर्मी क...

Delhi Weather Update Today 28 March 2024: दिल्ली में गर्मी के चलते पारा पंहुचा 37 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन हुआ दर्ज

Delhi Weather Update Today 28 March 2024: दिल्ली में गर्मी के चलते पारा पंहुचा 37 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन हुआ दर्ज
दिल्ली में गर्मी के चलते पारा पंहुचा 37 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन हुआ दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार कल 27 मार्च को राजधानी दिल्ली में मार्च महीने का सबसे गरम दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार कल दिल्ली के तापमान का पारा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अतिरिक्त मौसम जानकारी के अनुसार कल उत्तरी क्षेत्रों सहित दिल्ली में आज का मौसम, आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने मिली, वही दिल्ली में भी बादल छाए रहे, जिसके बाबजूद भी यह इस सीजन दिल्ली का अब तक का सबसे गरम दिन रहा।  

दिल्ली में अगले 3 दिनों तक हो सकती है हल्की बारिश:

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया है की आने वाले 3 दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश देखने मिल सकती है। वही बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है। आज 28 मार्च को दिल्ली में हल्की बूंदा- बांदी देखने मिल सकती है वही अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।  

पंजाब, हरियाणा समेत इन उत्तरी क्षेत्रों में होगी बारिश:

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने इन उत्तरी क्षेत्रों में बारिश की सम्भावना बताई है, जिनमे 28 मार्च को पंजाब हरियाणा में हल्की छिट- पुट बारिश की आशंका है, वही जम्मू- कश्मीर- लद्दाख- गिलगित- बाल्टिस्तान- मुजफ्फराबाद जैसे, उत्तरी मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में आज बर्फ़बारी देखने मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी पूर्वी राज्यों में भी लगातार हो रही बारिश एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें