• होम
  • Delhi weather: दिल्लीवासियों को आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से र...

Delhi weather: दिल्लीवासियों को आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Delhi weather: दिल्लीवासियों को आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
दिल्लीवासियों को आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार आज 8 मई को दिल्ली में दिन के समय तेज़ हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा, यह दौर कल 9 मई तक यहाँ देखने मिलेगा।  दिल्ली में अभी गर्मी का माहौल बना हुआ है, इस दौरान आज यहाँ अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जायेगा। आपको बता दे की 10 मई से दिल्ली में आज का मौसम, गरज वाले बादलों के साथ हल्की बारिश होने की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान यहाँ औसतन अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है। 

हरियाणा, पंजाब के शहरों में पारा 42 डिग्री के पार Weather Punjab:

देश में पड़ रही भीषड़ गर्मी की लहर अब उत्तरभारत के कई इलाकों में देखने मिल रही है, खासकर पंजाब, हरियाणा के क्षेत्रों में अब तापमान का पारा 42 डिग्री से अधिक देखने मिल रहा है। इनमे हरियाणा के सिवानी, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी जैसे कई इलाकों में तापमान का 42 डिग्री के लगभग देखने मिल रहा है। वही पंजाब में भी गर्मी का मौसम इस मिज़ाज़ का है की कई इलाकों में तापमान का पारा 43 डिग्री से भी अधिक है, जिनमे मुक्तसर, संगरूर, मनसा जैसे शहर शामिल है। 
चंडीगढ़ में आज 8 मई को आसमान साफ़ रहेगा इसके अतिरिक्त अधिकतम तापमान 39 डिग्री  और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जायेगा। 
आज 8 मई को अमृतसर में आसमान साफ़ रहेगा इसके अतिरिक्त अधिकतम तापमान 41 डिग्री  और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जायेगा। 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें