• होम
  • Delhi Weather Update Today 22 March 2024: जाने आज कैसा होगा...

Delhi Weather Update Today 22 March 2024: जाने आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम, इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Delhi Weather Update Today 22 March 2024: जाने आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम, इन राज्यों में बरसेंगे बादल
जाने आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, इन राज्यों में बरसेंगे बादल

देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार 23 मार्च को तेज़ चलने वाली सतही हवाएं चलेंगी। वही आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जाने का अनुमान है। साथ ही न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की माने तो अनुमान है, दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 35 डिग्री के पार हो जायेगा। वही दिल्ली के आसपास के शहरों में भी आज तेज़ हवाएं चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। आज सुबह नई दिल्ली का AQI स्तर 272 दर्ज किया गया।

अगले 5 दिनों तक पूर्वी दक्षिण भारत में बारिश की सम्भावना:

मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में बारिश होने की सम्भावना है, जिनमे अरुणाचल प्रदेश में आज का मौसम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 23 मार्च से 26 मार्च तक बारिश की गतिविधि देखने मिलेगी। वही इसके अतिरिक्त आज पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तटीय तमिलनाडु और केरला में भी आज बारिश की सम्भावना है। मौसम की माने तो देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी के दिन आ गए है, परन्तु मौसमी परिवर्तन के चलते कई क्षेत्रों में अभी भी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि मौसम विभाग ने यह जानकारी साझा की है, की आने वाले 5 से 6 दिनों में हमे पश्चिमी, मध्य भारत से उत्तरी भारत के कुछ इलाकों में 4 से 6 डिग्री तक तापमान में बदलाव देखने मिलेगा।        

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें