• होम
  • Weather Update Today 19 March 2024 in Hindi: दिल्ली में खत्म...

Weather Update Today 19 March 2024 in Hindi: दिल्ली में खत्म हुए ठंड के दिन, बढ़ने लगा है तापमान, जाने राजधानी में आज का मौसम

Weather Update Today 19 March 2024 in Hindi: दिल्ली में खत्म हुए ठंड के दिन, बढ़ने लगा है तापमान, जाने राजधानी में आज का मौसम
दिल्ली में खत्म हुए ठंड के दिन, बढ़ने लगा है तापमान, जाने राजधानी में आज का मौसम

आज 19 मार्च मंगलवार, दिल्ली में आज का मौसम, आसमान साफ रहेगा साथ ही  मौसम के तापमान की बढ़ोतरी देखने की उम्मीद है। आज न्यूनतम तापमान 12 से अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक दर्ज होने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से दिल्ली में गर्मी की सही शुरुवात होगी, साथ ही पूर्वानुमान है की इस सप्ताह में तापमान का पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा। बीते कुछ दिनों से चल रहे पश्चिम विक्षोभ/ डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में चल रही अलग अलग गतिविधि  का सिलसिला अब लगभग खत्म है। आज सुबह नई दिल्ली का वायु गुड़वत्ता स्तर 355  दर्ज किया गया। 

जाने अन्य शहरों में आज कैसा मौसम रहेगा:

  1. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज मुख्यतः आसमान साफ रहेगा, साथ ही न्यूनतम तापमान 23 से अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक दर्ज होने की सम्भावना है। 
  2. आज अहमदाबाद में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 22 से अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज होने की सम्भावना है। 
  3. चेन्नई में आज आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 26 से अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक दर्ज होने की सम्भावना है। 
  4. कोलकाता में आज हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना बनी हुई है, वही आज न्यूनतम तापमान 25 से अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।  
  5. देश भर से ठन्डे मौसम का प्रकोप अब कम होते दिख रहा है जिसका सीधा असर हम तापमान से लगा सकते है हालाँकि की कुछ उत्तरी मैदानी इलाकों में अभी भी हल्की बारिश और ठंडी का माहौल बना है परन्तु अधिकांश शहरों से यह ठण्ड का मौसम वापस जा चूका है। 
     
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें