• होम
  • Delhi Weather: दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश की संभावना, जा...

Delhi Weather: दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश की संभावना, जानिए तापमान और मौसम का पूर्वानुमान

Delhi Weather: दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश की संभावना, जानिए तापमान और मौसम का पूर्वानुमान
दिल्ली में आज का मौसम अपडेट

आज का मौसम (08 जुलाई): मौसम विभाग के अनुसार आज 8 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश की सम्भावना जताई है। IMD का कहना है की आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

भारी बारिश: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, मणिपुर, केरल, माहे, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें... पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अतिरिक्त समुद्र तल पर मानसून ट्रफ बीकानेर से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, सीकर, ग्वालियर, सिधि, डाल्टनगंज, कोंटाई और वहां से गुजरते हुए फैली हुई है, और समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

जानिए दिल्ली में आज का मौसम अपडेट:

देश की राजधानी दिल्ली में आज 8 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखने मिलेगी, आज यहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।  

चंडीगढ़ में आज का मौसम: आज 8 जुलाई को चंडीगढ़ शहर में आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रहेगा वहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
इसके अलावा आज हरयाणा के रोहतक, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, गुडगाँव, यमुनानगर में हल्की बारीश होने की सम्भावना है।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें