• होम
  • Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 20 जून को बारिश की संभाव...

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 20 जून को बारिश की संभावना, जानें मौसम का ताज़ा अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 20 जून को बारिश की संभावना, जानें मौसम का ताज़ा अपडेट
आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

इस समय देशभर में मौसम का पैटर्न अलग-अलग चल रहा है। एक ओर जहाँ भारी बारिश से लोग प्रभावित हैं तो दूसरी ओर कहीं बारिश की झलक तक को लोग तरस रहे है साथ ही लू ओर गर्मी को झेल परेशान हैं। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइड से जूझना पड़ रहा हैं। वहीं उत्तर भारत में हीटवेव के प्रकोप से कोई राहत नहीं है। कल 19 जून को पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश से मौसम थोड़ा बदला है। साथ ही राजधानी दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में भी तेज हवाएं चलती देखी गई।  हालांकि यहां फिलहाल गर्म मौसम में कोई बदलाव नहीं है। IMD ने आज 20 जून को लगभग 20 राज्यों में बारिश होने की सम्भावना जारी की हैं। 

मौसम विभाग ने पंजाब में आज का मौसम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु,  केरल, लक्षद्वीप, गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, पश्चिम असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में बारिश की सम्भावना है। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानिए आज दिल्ली का मौसम Delhi Weather Today:

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 20 जून को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे साथ ही यहाँ धूल भरी आंधी, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की सम्भावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान में गिरावट देखने मिलेगी जिससे गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। यहाँ आज अधिकतम तापमान का पारा 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान का पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की सम्भावना है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें