• होम
  • Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट,...

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए किन इलाकों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए किन इलाकों में होगी सबसे ज्यादा बारिश
इन राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है।

इस समय उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक बादल बरस रहे है, इस दौरान 28 जून को मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों के इलाकों में आंधी बिजली का अलर्ट Thunderstorm alert in areas of these states:

इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़- दिल्ली में आज का मौसम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गंगा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ आंधी (30-40 किमी/घंटा) का अलर्ट है। गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और रायलसीमा में बिजली गिरने की संभावना है।

पूर्वी मध्य और पश्चिमी मध्य अरब सागर, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल तट, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के तट, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और मध्य और उत्तरी हिस्सों, उत्तर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तटों के आसपास 35-45 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तूफानी मौसम की संभावना है। उत्तर आंध्र प्रदेश तट और आसपास के क्षेत्रों, सोमालिया तट, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर, यमन और ओमान तटों पर 45-55 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तूफानी मौसम की संभावना है। 

फिलहाल देश में लू की स्थिति समाप्त हो गई है और हर जगह मानसूनी बारिश की शुरुआत देखी जा रही है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें