• होम
  • हरियाणा में 16 और 17 सितंबर को लगेगा कृषि मेला, फसलों की नई...

हरियाणा में 16 और 17 सितंबर को लगेगा कृषि मेला, फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा`

हरियाणा में 16 और 17 सितंबर को लगेगा कृषि मेला, फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा`
हरियाणा में कृषि मेला आयोजित

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएसएचएयू) में 16 और 17 सितंबर 2024 को मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले कृषि मेला (रबी सीजन) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज बतौर मुख्य अतिथि करेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति, कृषि मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने कहा कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों द्वारा कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए

तैयार की गई नई टेक्नालॉजी एवं कृषि उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में किसानों के लिए रबी फसलों व सब्जियों की विभिन्न उन्नत किस्मों के बीजों की जानकारी एवं इन बीजों को वितरित किया जायेगा।

कृषि मेले में मिट्टी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच एवं निदान की जानकारी, रोगग्रस्त  पौधों की जांच व निदान और खरीफ फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन आदि के बारे में विशेष प्रबंधन किए गए हैं। मेले में आमंत्रित किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई खरीफ मौसम की फसलें दिखाई जायेंगी। मेले में कृषक महिलाओं को गृहविज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। संयुक्त निदेशक डॉ. कृष्ण यादव ने जानकारी दी कि इस अवसर पर कृषि संबंधित समस्याएं एवं फसलों को कीटों से कैसे बचायें इन विषयों पर चर्चा की जाएगी।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें