• होम
  • जैविक विधि से वॉशिंगटोनिया का पौधा लगा रहा किसान बेचकर कमा र...

जैविक विधि से वॉशिंगटोनिया का पौधा लगा रहा किसान बेचकर कमा रहा अच्छा मुनाफा

जैविक विधि से वॉशिंगटोनिया का पौधा लगा रहा किसान बेचकर कमा रहा अच्छा मुनाफा
जैविक विधि से वॉशिंगटोनिया का पौधा लगा रहा किसान बेचकर कमा रहा अच्छा मुनाफा

जैविक विधि से वॉशिंगटोनिया का पौधा लगा रहा किसान, बेचकर कमा रहा अच्छा मुनाफा उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में एक किसान पौधे लगाकर पैसे कमा रहा है। ओलीना ग्राम निवासी अशोक लोधी करीब 5 बीघा खेत में जैविक विधि को अपनाकर वॉशिंगटोनिया का पौधा लगाकर पौधे तैयार कर रहे हैं और पौधे के 6 से लेकर 10 फीट तक के हो जाने पर उन्हें वह बेच देते हैं। किसान अशोक लोधी का कहना है की ऐसा कर उन्हें अन्य फसलों के मुकाबले कई गुना फायदा भी हो रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, किसान अशोक लोधी पिछले दस सालों से वॉशिंगटोनिया की खेती कर रहे हैं। वह कहते हैं कि 5 बीघा खेत में जैविक विधि अपनाकर वह वॉशिंगटोनिया की पौध तैयार करते रहे हैं और पौधों को कई बार बेच चुके हैं। उनका कहना है कि इस खेती से कई गुना फायदा भी हो रहा है। किसान अशोक लोधी कहते हैं कि पौधे तैयार होने पर वह इन पौधों को नर्सरी आने वालों लोगों को बेच देते हैं।  वॉशिंगटोनिया का पौधा करीब 5 वर्ष में 6 फिट से लेकर 10 फिट का हो जाता है। जिसे वह दो वर्ष होने के बाद 5 वर्ष तक बेचते रहते हैं। उनके खेत से एक पौधा ढाई हजार रुपए से लेकर पांच हजार रुपये तक का बेचा जाता है, जिससे वह पूरे 5 वर्ष में 15 से 20 लाख रुपए तक का मुनाफा उठा लेते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें