• होम
  • दिल्ली में भीषड़ गर्मी और हीटवेव का सिलसिला जारी, जानिए इस हफ...

दिल्ली में भीषड़ गर्मी और हीटवेव का सिलसिला जारी, जानिए इस हफ्ते दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में भीषड़ गर्मी और हीटवेव का सिलसिला जारी, जानिए इस हफ्ते दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में मौसम अधिक गरम और लू भरा देखा जा रहा है, वहीं IMD का कहना है की राजधानी दिल्ली में इस पुरे हफ्ते (19-24 मई) तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। देश में चुनावी माहौल के कारण वैसे ही माहौल गरम मिज़ाज़ का बना हुआ है और अब ऊपर से यह भयानक गर्मी का सिलसिला भी यहाँ देखने मिलेगा।  

जानिए 19 मई को दिल्ली में कैसा होगा मौसम का मिज़ाज़:

मौसम विभाग के अनुसार आज, 19 मई रविवार को दिल्ली में तीव्र प्रतीत होने वाली गर्मी के साथ हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आज दिल्ली मौसम साफ और चिलचिलाती धुप के साथ तेज़ गरम हवाओं से दिन की शुरुवात होगी। आज यहाँ न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहने की सम्भावना है।

इस हफ्ते कैसा होगा दिल्ली में मौसम:

राजधानी दिल्ली में अब तक के मई महीने का यह सबसे गरम रहने वाला सप्ताह रहेगा। इस पुरे हफ्ते दिल्ली में हीटवेव चलने का अलर्ट है साथ ही मौसम शुष्क बना रहने की आशंका है। IMD का कहना है की, इस पुरे हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है।
भारत भर में पुरे साल का सबसे गरम महीना आम तौर पर मई का रहता, इस दौरान गर्मी और तापमान दोनों अपने चरम पर होते है। इसी बीच अबतक मई का आधा महीना गुज़र गया है और इस दौरान पड़ रही देश के सभी इलाकों में भीषड़ गर्मी के प्रकोप से कोई अछूता नहीं रहा है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें